
बिलासपुर,,,, आरक्षक शराब के नशे में वर्दी पहनकर सड़क पर लोट रहा था! आरक्षक जिसका वीडियो भी सामने आया है! इसमें वीडियो बनाने वाला उसे समझाइश देकर किनारे कर रहा है! घटना कोटा रोड की बताई जा रही है! दरअसल, विश्वकर्मा मांजरे पुलिस लाइन में पदस्थ है! बताया जा रहा है! बीते गुरुवार को वे कोटा रोड में नशे में घूम रहा था! इस दौरान नशा इतना ज्यादा हो गया कि वो खुद को संभाल नहीं पा रहा था! और जमीन पर लोट रहा था! उसकी हालत देख कर लोग उसे समझाइश भी देते रहे! अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक और समकक्ष पद पर हुए पदोन्नत रक्षित केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि आरक्षक विश्वकर्मा मांजरे पिछले एक साल से गायब है! वो पुलिस लाइन में हाजिरी भी नहीं दे रहा है! इसकी जानकारी विभाग के अफसरों को भी दी गई है! आरक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है! वीडियो के साथ चल रहे कैप्शन में बताया गया है! कि यह पूरी घटना कोटा क्षेत्र के सीवी रमन यूनिवर्सिटी के पास की है! इस वीडियो को बनाने वाला आरक्षक को उठकर किनारे में बैठने के लिए कह रहा है! साथ ही आरक्षक को वर्दी की गरिमा बनाए रखने की सीख दे रहा है! वहीं, आरक्षक भी पूरी बात समझने की बात भी कहता है! लेकिन वह नशे के कारण बैठने की स्थिति में नहीं था!!!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 28, 2026अरपा की रेत चुराने का शौक पड़ा भारी, अदालत ने कर दिया खेल खत्म, ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरकर निकल रहे थे जनाब, अब तीन साल जेल में कटेगा हिसाब, 26 हजार का जुर्माना अलग से, रेत के अवैध धंधेबाजों की उड़ गई नींद…
UncategorizedOctober 28, 2026मिठाई की दुकान में मिठास का कारोबार या मिलावट का जुगाड़, R.R देवांगन के खाद्य अमले ने सूर्या रॉयल स्वीट्स,श्री बजरंगबली स्वीट्स, और बजरंग प्रसाद भंडार से भरे सैम्पल, अब लैब खोलेगी पोल खोवा कुंदा से काजू कतली तक किसकी मिठास निकलेगी दमदार…
UncategorizedOctober 28, 2026पुट्ठे का भाव गिरा, दिवाली का जुगाड़ हिला, 6-7 महीने बाद उठाव शुरू हुआ तो फैक्ट्री सिंडिकेट ने बिगाड़ दिया खेल, कबाड़ी भी सुस्त, आबकारी के पुट्ठा पुराण में फिर फंसा पेंच—अब कर्मचारी बैठें कहां, सोएं कहां और कार्टून रखें कहां?…
UncategorizedOctober 28, 2026नो एंट्री में रेत की हाइवा का तांडव, जनता ने बीच सड़क पकड़ी गाड़ी तो मच गया बवाल, नियम-कानून गए तेल लेने, विरोध करने वालों को धमकी देने के आरोप, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल, आखिर किसके दम पर दौड़ रहे भारी वाहन?
