
बिलासपुर,,, अपराध गढ़ के नाम से चर्चित सिरगिट्टी में फिर एक युवक पर जानलेवा हमला कर मोबाइल और नकदी लूट का मामला सामने आया है! घायल BSNL कर्मी को सिम्स में भर्ती कराया गया है! सिम्स में भर्ती घायल आदित्य पटेल धूमा का रहने वाला है! और BSNL में कार्यरत है! गत गुरुवार-शुक्रवार की रात वह अपने दोस्त को बिलासपुर से छोड़कर अपने घर धूमा लौट रहा था! रात करीब 2 से ढाई बजे वह जैसे ही सिलपहरी कम्पनी के पास अपनी बाइक से पहुँचा लूटेरे बदमाशो ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया! जिससे वह बाइक समेत वही गिरकर बुरी तरह घायल हो गया! लूट का शिकार घायल आदित्य पटेल इसके बाद लूटेरे उसकी जेब की तलाशी ले 10 हजार रुपये नकद और 1 लाख का मोबाइल लेकर फरार हो गए! लहूलुहान सड़क पर पड़े घायल युवक को आसपास के लोगो ने 112 को कॉल कर उसे अस्पताल भिजवाया जहां सिम्स में उसका उपचार किया जा रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
