
रायपुर,,, राजधानी रायपुर में प्रार्थी राधाकृष्ण देवांगन, निवासी महात्मा गांधी वार्ड, तहसील कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत की गई थी! कि उसके सरगीपाल स्थित भूमि में अवैध कब्जा किये जाने पर उसके द्वारा भूमि का सीमांकन करवाया गया एवं तहसील ऑफिस (नजूल शाखा) कोण्डागांव में कब्जा हटाने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया! जिस पर तहसीलदार (नजूल शाखा) कोण्डागांव के द्वारा भूमि का निरीक्षण कर प्रार्थी के पक्ष में आदेश जारी किया गया! जिसकी नकल निकालने के लिये आवेदन प्रस्तुत करने पर तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर द्वारा 15,000 रू. रिश्वत की मांग की गई थी! प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था! बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था! शिकायत सत्यापन पश्चात् आज दिनांक 06.06.2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से दिनेश सिंह ठाकुर, तहसीलदार को 15,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया!
आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
