
00 नशे में वाहन चलाने वालों पर बिलासपुर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1229 चालकों पर 96.80 लाख का अर्थदंड

बिलासपुर,,, सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी के प्रमुख कारणों में से एक नशे में वाहन चलाना है! इसी गंभीर समस्या को जड़ से समाप्त करने की दिशा में बिलासपुर यातायात पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है!

वर्ष 2024-25 के भीतर अब तक 1229 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई है! इन सभी मामलों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया! जहां कुल ₹96,80,100/- (छियानबे लाख अस्सी हजार एक सौ रुपये) का भारीभरकम अर्थदंड आरोपित किया गया!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल कारियारे के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत विशेष ब्रीथ एनालाइजर मशीनों का उपयोग कर शराब व मादक पदार्थ सेवन की पुष्टि कर चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है!

ये प्रमुख प्रक्रिया 👇👇👇
1. शराब या मादक द्रव्यों का सेवन कर वाहन चलाने पर लाइसेंस निलंबन व वाहन जप्ती की प्रक्रिया भी की जा रही है!
2. आदतन नशेड़ी चालकों को सख्त चेतावनी दी गई है! कि वे घर की दयनीय आर्थिक स्थिति का हवाला देकर कार्रवाई से नहीं बच सकेंगे!
3. सभी मामलों को न्यायालय भेजा गया है! एवं साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु संबंधित परिवहन कार्यालय को भी सूचित किया गया है!
4. नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर संबंधित चालक शासन की सड़क दुर्घटना क्षतिपूर्ति योजना के लाभ से भी वंचित रहेंगे!
नशे की लापरवाही, जीवन पर भारी
यातायात पुलिस ने बताया कि नशे की स्थिति में चालक ब्रेक, क्लच और एक्सीलेटर पर सही नियंत्रण नहीं रख पाते, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं घटित होती हैं! इससे केवल चालक ही नहीं, बल्कि वाहन में सवार यात्री एवं सड़क पर चल रहे निर्दोष नागरिक भी जान जोखिम में डालते हैं!
जनजागरूकता अभियान भी सतत जारी
सिर्फ चालानी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि आमजन में यातायात नियमों की जागरूकता फैलाने हेतु सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम) एवं सामुदायिक मंचों के माध्यम से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं! साथ ही, सड़क दुर्घटना संभावित स्थलों का विश्लेषण कर संरचनात्मक सुधार भी किए जा रहे हैं!
जनता से विनम्र अपील
यातायात पुलिस बिलासपुर की आम जनता से अपील है कि:
- शराब या मादक पदार्थों के सेवन के पश्चात किसी भी दशा में वाहन न चलाएं!
- यदि घर या मोहल्ले में कोई व्यक्ति इस लत का शिकार है! तो उसे रोकने का सामूहिक प्रयास करें!
- कोई भी व्यक्ति अपने परिवार की दयनीयता का हवाला देकर नियमों को तोड़ने का प्रयास न करे!
- यातायात नियमों का पालन करें, और दूसरों को भी प्रेरित करें!
बिलासपुर यातायात पुलिस के इस सख्त एवं संवेदनशील कदम की प्रशंसा की जा रही है! भविष्य में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए इस तरह की प्रभावी पहल न केवल आवश्यक है! बल्कि समाजहित में अनिवार्य भी!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 28, 2026अरपा की रेत चुराने का शौक पड़ा भारी, अदालत ने कर दिया खेल खत्म, ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरकर निकल रहे थे जनाब, अब तीन साल जेल में कटेगा हिसाब, 26 हजार का जुर्माना अलग से, रेत के अवैध धंधेबाजों की उड़ गई नींद…
UncategorizedOctober 28, 2026मिठाई की दुकान में मिठास का कारोबार या मिलावट का जुगाड़, R.R देवांगन के खाद्य अमले ने सूर्या रॉयल स्वीट्स,श्री बजरंगबली स्वीट्स, और बजरंग प्रसाद भंडार से भरे सैम्पल, अब लैब खोलेगी पोल खोवा कुंदा से काजू कतली तक किसकी मिठास निकलेगी दमदार…
UncategorizedOctober 28, 2026पुट्ठे का भाव गिरा, दिवाली का जुगाड़ हिला, 6-7 महीने बाद उठाव शुरू हुआ तो फैक्ट्री सिंडिकेट ने बिगाड़ दिया खेल, कबाड़ी भी सुस्त, आबकारी के पुट्ठा पुराण में फिर फंसा पेंच—अब कर्मचारी बैठें कहां, सोएं कहां और कार्टून रखें कहां?…
UncategorizedOctober 28, 2026नो एंट्री में रेत की हाइवा का तांडव, जनता ने बीच सड़क पकड़ी गाड़ी तो मच गया बवाल, नियम-कानून गए तेल लेने, विरोध करने वालों को धमकी देने के आरोप, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल, आखिर किसके दम पर दौड़ रहे भारी वाहन?
