
बिलासपुर,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है! आए दिन लूट, हमले, चोरी, कबाड़ माफिया और खुलेआम शराबखोरी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं! लेकिन पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है! आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल है! जबकि अपराधी पूरी तरह बेलगाम नज़र आ रहे हैं!

बीएसएनएल कर्मचारी पर जानलेवा हमला
4 जून को ग्राम धूमा निवासी 21 वर्षीय आदित्य पटेल, जो BSNL में कार्यरत है! पर अज्ञात बदमाशों ने सिलपहरी क्षेत्र में हमला कर दिया! रात लगभग 10:30 बजे राधे कंपनी के पास उसे रोका गया! सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल किया गया! और उसका मोबाइल व पर्स लूट लिया गया! घटना के बाद घायल आदित्य किसी तरह घर पहुंचा! जहां से उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया!
शराब दुकान के बाहर दिनदहाड़े हमला, वीडियो वायरल
इसी रात सिरगिट्टी फाटक के पास शराब दुकान के सामने, दुकान कर्मचारियों द्वारा एक व्यक्ति की सरेआम पिटाई और लूट की घटना कैमरे में कैद हो गई! वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी! मगर पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है!
चोरी की घटनाएं बेकाबू
सिरगिट्टी क्षेत्र में बीते एक महीने में चोरी की दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं! दुकानों में सेंधमारी, राह चलते लोगों से मोबाइल और पर्स की छीना-झपटी आम हो गई है! कई मामलों में आरोपी अब तक अज्ञात हैं! और कुछ मामलों में प्राथमिकी के बाद भी कोई ठोस जांच या गिरफ्तारी नहीं हुई है!
बिजली के खंभे तक चोरी कबाड़ माफिया बेलगाम
नेशनल हाईवे और बाईपास क्षेत्र से बिजली के पोल और स्ट्रीट लाइट के खंभे चोरी कर बेचे जा रहे हैं! बावजूद इसके न तो पुलिस ने कबाड़ माफियाओं पर कोई छापा मारा और न कोई गिरफ्तारी की गई! स्थानीय लोगों का कहना है! कि यह सब मिलीभगत से हो रहा है!
नशाखोरी और सट्टेबाजी खुलेआम
क्षेत्र में शराबखोरी, नशा और सट्टा कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है! मोहल्लों और चौक-चौराहों पर शराबियों का जमावड़ा आम दृश्य बन चुका है! पुलिस की चुप्पी ने अपराधियों का मनोबल बढ़ाया है! और आम जनता की उम्मीदों को तोड़ा है!
आखिर क्यों बार-बार सवालों के घेरे में आता है सिरगिट्टी थाना?
लगातार हो रही घटनाओं और वायरल हो रहे वीडियो के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता चिंता का विषय बन गई है! सवाल उठ रहे हैं! कि क्या सिरगिट्टी थाना अब रसूखदारों की रखवाली तक सीमित रह गया है? क्या आम जनता की सुरक्षा अब प्राथमिकता में नहीं रही? सवाल यह भी है! कि सिरगिट्टी क्षेत्र में बाहर से आए हजारों की संख्या में मकान में लॉज की तरह रह रहे बाहरी युवाओं की जांच परख पुलिस आखिर क्यों नहीं कर रही? जिनके संरक्षण में या जिनके मकान में यह युवक रह रहे हैं! उन पर पुलिस जांच या कार्रवाई क्यों नहीं करता?
वही नगर निगम और जिला प्रशासन पर भी सवाल उठता है! कि ऐसे अवैध तरीके से अपने मकानो में लॉज संचालित करने वाले का जांच क्यों नहीं करता वहां पर रह रहे युवाओं का पुलिस वेरिफिकेशन क्यों नहीं किया जाता?
ऐसा नहीं है! कि इन सब की जानकारी जिला प्रशासन और पुलिस को नहीं मिली होगी!
सवाल तो बहुत है! लेकिन इस ओर जिला प्रशासन और पुलिस का धयान क्यों नहीं आकर्षित हो रहा?
सिरगिट्टी अब अपराधियों का गढ़ बन चुका है! और पुलिस की निष्क्रियता इस अराजकता को और गहरा रही है! जब तक थाना प्रशासन सतर्कता नहीं दिखाता और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाता, तब तक आम जनता को डर और असुरक्षा की इस स्थिति में जीना होगा!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 28, 2026अरपा की रेत चुराने का शौक पड़ा भारी, अदालत ने कर दिया खेल खत्म, ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरकर निकल रहे थे जनाब, अब तीन साल जेल में कटेगा हिसाब, 26 हजार का जुर्माना अलग से, रेत के अवैध धंधेबाजों की उड़ गई नींद…
UncategorizedOctober 28, 2026मिठाई की दुकान में मिठास का कारोबार या मिलावट का जुगाड़, R.R देवांगन के खाद्य अमले ने सूर्या रॉयल स्वीट्स,श्री बजरंगबली स्वीट्स, और बजरंग प्रसाद भंडार से भरे सैम्पल, अब लैब खोलेगी पोल खोवा कुंदा से काजू कतली तक किसकी मिठास निकलेगी दमदार…
UncategorizedOctober 28, 2026पुट्ठे का भाव गिरा, दिवाली का जुगाड़ हिला, 6-7 महीने बाद उठाव शुरू हुआ तो फैक्ट्री सिंडिकेट ने बिगाड़ दिया खेल, कबाड़ी भी सुस्त, आबकारी के पुट्ठा पुराण में फिर फंसा पेंच—अब कर्मचारी बैठें कहां, सोएं कहां और कार्टून रखें कहां?…
UncategorizedOctober 28, 2026नो एंट्री में रेत की हाइवा का तांडव, जनता ने बीच सड़क पकड़ी गाड़ी तो मच गया बवाल, नियम-कानून गए तेल लेने, विरोध करने वालों को धमकी देने के आरोप, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल, आखिर किसके दम पर दौड़ रहे भारी वाहन?
