
बिलासपुर,,,, खनिजों के अवैध गतिविधियों के गत मई माह में 57 प्रकरण दर्ज कर 44 लाख 60 हजार से ज्यादा का समझौता शुल्क वसूला गया है! इनमें अवैध उत्खनन के 07 प्रकरण, अवैध परिवहन के 46 प्रकरण एंव अवैध भण्डारण के 04 प्रकरण शामिल हैं!
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज, राजस्व एंव पुलिस विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। माह मई में खनिज अमला बिलासपुर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण किया गया!

प्रमुख रूप से ग्राम गतौरी में खनिज कोयला के अवैध भण्डारण के प्रकरण दर्ज कर रूपये 14 लाख रुपए, ग्राम मोढ़े, सोढाखुर्द एंव लालखदान क्षेत्र अंतर्गत खनिज रेत के अवैध भण्डारण पर 03 प्रकरण दर्ज कर राशि 4.,83 लाख रूपये वसूल कर खनिज मद में जमा कराया गया है। ग्राम करही कच्छार, अमलडीहा, उदईबंद एंव जोंधरा क्षेत्र से खनिज रेत के अवैध उत्खनन के 04 प्रकरण दर्ज कर 03 चैन माउंटेन, 01 जे सी बी एंव 02 हाईवा जप्त कर राशि 7.38 लाख रूपये वसूल कर खनिज मद में जमा कराया गया है। ग्राम बेलसरी, मोपका एंव पेंडरी क्षेत्र से खनिज मिट्टी के 03 अवैध उत्खनन के प्रकरण दर्ज कर 03 जेसीबी, 03 ट्रेक्टर एंव 04 हाइवा जप्त कर कुल राशि 1.44 लाख रूपये वसूल कर खनिज मद में जमा कराया गया। खनिजों के अवैध परिवहन पर रेत के 38 प्रकरण, निम्न श्रेणी चूनापत्थर के 06 प्रकरण,साधारण पत्थर के 01 प्रकरण एंव मिट्टी के 01 प्रकरण दर्ज कर कुल राशि 10 लाख रूपये वसूल किया गया।
इस प्रकार खनिजों के अवैध भण्डारण के 04 प्रकरण दर्ज कर कुल राशि 25.72 लाख रुपए वसूल किया गया। खनिजो के अवैध उत्खनन के 07 प्रकरण दर्ज कर कुल राशि 8.82 लाख वसूल किया गया। खनिजो के अवैध परिवहन के 46 प्रकरण दर्ज कर कुल राशि 10.05 लाख वसूल किया गया। खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज,राजस्व एंव पुलिस विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
