Wed. Oct 28th, 2026

थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई, अकलतरा से अपहृत बालिका सकुशल बरामद, आरोपी शनी सारथी गिरफ्तार….

बिलासपुर,,,  थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में फरार आरोपी शनी सारथी को अकलतरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उड़ीसा से बालिका को लेकर जम्मू-कश्मीर भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने समय रहते दबोच लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने दिनांक 02.06.2025 को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना सिटी कोतवाली में गुम इंसान क्रमांक 27/25 व अपराध क्रमांक 290/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर बालिका की पतासाजी शुरू की गई।

प्रारंभिक विवेचना के दौरान परिजनों एवं रिश्तेदारों से पूछताछ में महामायापारा स्वीपर मोहल्ला, रतनपुर निवासी शनी सारथी पिता चंद्र केशव सारथी (उम्र 19 वर्ष) पर संदेह व्यक्त किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

टीम उड़ीसा के बरगढ़ जिले के सतिया नवागांव पहुँची, जहां से सूचना मिली कि आरोपी बालिका को लेकर छत्तीसगढ़ वापस लौट चुका है और जम्मू-कश्मीर भागने की योजना बना रहा है। इसके बाद सर्वपाली जिला महासमुंद में भी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

आखिरकार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर अकलतरा में दबिश दी गई, जहाँ आरोपी शनी सारथी बालिका के साथ छिपा हुआ पाया गया। उसे गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में अपहृत बालिका ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का प्रलोभन देकर बहलाया और उड़ीसा ले गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 एवं पोक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के साथ उनि चंदन सिंह मरकाम, प्रआर विनोद यादव, आरक्षक सत्यादास टण्डन व महिला आरक्षक पुष्पा खरे की विशेष भूमिका रही।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed