
बिलासपुर,,, अब लूडो सिर्फ टाइमपास नहीं, ऑनलाइन सट्टेबाजी का नया जरिया भी बन गया है! सरकंडा पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का खुलासा हुआ है! जिसमें 20 लाख रुपये की सट्टेबाजी से जुड़ी गतिविधियां पकड़ी गईं! पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों ने ‘श्याम लूडो किंग’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सट्टा खिलाने का नया तरीका अपनाया था! इस ग्रुप में वे लोगों को जोड़कर उन्हें कोड भेजते थे! जिसके जरिए ऑनलाइन लूडो में हार-जीत पर पैसा लगाया जाता था! मुख्य आरोपी राहुल छाबड़ा, मूलतः मध्यप्रदेश के शहडोल का रहने वाला है! जो बिलासपुर में एक सप्ताह पहले ही आया था! उसने स्वर्णिम एरा कॉलोनी में किराए का मकान लेकर अपने साथी सुमित चंदवानी, ओमप्रकाश नगवानी और मोहित बर्मन के साथ मिलकर यह सट्टा का रैकेट शुरू किया था! छापेमारी में पुलिस ने 5 मोबाइल, एक लैपटॉप और सट्टे की डायरियों के साथ लाखों रुपये की सट्टा पट्टी भी जब्त की है! खास बात ये कि आरोपी राहुल छाबड़ा पहले भी सट्टेबाजी के मामले में पकड़ा जा चुका है! इस बार उसने एक महिला के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर उसी में ऑनलाइन सट्टा का पैसा मंगवाया था! पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है! वहीं, मुख्य आरोपी राहुल छाबड़ा की आपराधिक पृष्ठभूमि भी खंगाली जा रही है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
