
जांजगीर,,,, जांजगीर चांपा पुलिस ने थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के दो आदतन बदमाशों स्वपनिल यादव और अनुराग यादव को मारपीट व धमकी के आरोप में गिरफ्तार कर सार्वजनिक जुलूस निकाला! अपराध स्वीकारने पर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया! पुलिस ने जनता से असामाजिक तत्वों की सूचना देने की अपील की है!

जनसुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ाने हेतु सार्वजनिक जुलूस निकाला गया! जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था का संदेश जाए और असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण बने!
थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 01.07.2025 को दोनो आदतन बदमाशो के द्वारा लोहर्सी शराब दुकान के समीप स्थित चखना दुकान में बैठे होने के दौरान एक व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसे मांग करना नहीं देने पर अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी जिसकी रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण क्रमांक 255/25 धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) bNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
आदतन बदमाश
- स्वपनिल यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी खरौद, थाना शिवरीनारायण (अपराधिक प्रवृत्ति का, जिसके विरुद्ध गुंडा-बदमाश के तहत कार्यवाही प्रचलित है।)
- अनुराग उर्फ लक्की यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी खरौद (पूर्व से गुंडा सूची में शामिल।)
दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा चुका है। दोनों आरोपियों द्वारा क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने के कारण हिस्ट्रीशीट तैयार की जा रही है तथा गुंडा सूची में शामिल करने की कार्यवाही गतिमान है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को ग्राम खरौद में गिरफ्तार कर जनसुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ाने हेतु सार्वजनिक जुलूस निकाला गया, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था का संदेश जाए और असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण बने। जांजगीर चांपा जिले में पुलिस आम जनता से अपील करती है कि इस प्रकार के असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
