
जांजगीर,,,, थाना बलौदा पुलिस ने जमीन बिक्री के नाम पर 4.5 लाख की ठगी कर फरार चल रहे आरोपी शंकर लाल खुंटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा! आरोपी ने बैंक में बंधक भूमि का सौदा कर महिला से ठगी की थी! पुलिस की त्वरित कार्रवाई में सफलता मिली!
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है! कि आरोपी शंकर लाल खुंटे एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा ग्राम कुरमा का विवादित भूमि जो बैंक में बंधक होने के बावजूद भी आवेदिका श्रीमती लता के साथ सौदा कर शपथ पत्र में इकरार कर आवेदिका से अग्रिम राशि 450000 रू लेकर जमीन रजिस्ट्री न कर धोखाधडी करना, सौदा रकम को वापस मांगने पर प्रार्थीया को अश्लील गाली गलौच करना जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्व दिनांक 12.11.2024 को थाना बलौदा में अप0क्र0 403/24 धारा 294,506, 419,420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण के आरोपी जो घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। विवेचना दौरान
आरोपी शंकर लाल खुंटे को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार कियें जाने से विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव उपनिरीक्षक राजेश कुमार साह का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
