
बिलासपुर,,, जिले के रतनपुर क्षेत्र से बड़ा जमीन घोटाला सामने आ रहा है! यहां पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन निजी लोगों के नाम पर नामांतरण कर दिया है! पूरा मामला ग्राम कंचनपुर की है! यहां पर रतनपुर निवासी अनिल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, आरती अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मोना अग्रवाल, ललित अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, उसलापुर बिलासपुर निवासी मोहित केरकेट्टा समेत दर्जन भर लोगों के नाम पर जमीन नामांतरण किया गया है! सरकारी जमीन को निजी लोगों के नाम पर नामांतरण करने के लिए पटवारी, तहसीलदार और ऊपर के अधिकारियों ने कितना चढ़ावा लिया है! ये जांच का विषय हो सकता है!
Democrecy.in के हाथ जो दस्तावेज लगे है! उसके हिसाब से कंचनपुर में खसरा नंबर 532 में सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन है! दस्तावेज के अनुसार रतनपुर निवासी अनिल अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल के नाम पर एक 0. 4690, 1. 0360 हेक्टेयर, सुनील अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल के नाम पर 1. 4410, आरती अग्रवाल पति सुनील अग्रवाल के नाम पर 7 हेक्टेयर, दीपक अग्रवाल पिता ओम प्रकाश अग्रवाल के नाम पर 9.5000 हेक्टेयर, मौना देवी अग्रवाल के नाम पर 1.5543 हेक्टेयर, ललित अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल के नाम पर 1.5050 हेक्टेयर, सुनीता अग्रवाल पति ललित अग्रवाल के नाम पर 1.5050 हेक्टेयर सरकारी जमीन का नामांतरण किया गया है! इसी तरह उसलापुर निवासी मोहित केरकेट्टा पिता बुधराम केरकेट्टा के नाम पर 13.5490 हेक्टेयर, रतनपुर निवासी राजवर्धन सिंह पिता डॉ पवन सिंह के नाम पर 4.0480 हेक्टेयर, अमरदीप किस्पोट्टा पिता हरमन किस्पोट्टा के नाम पर 2.5280 हेक्टेयर, दिल्ली के कमालपुरा बुराड़ी निवासी प्रवीण कुजूर पिता ज्वैल कुजूर के नाम पर 3.0380 हेक्टेयर, लक्ष्मण पिता जयसिंह के नाम पर 2.0230 हेक्टेयर सरकारी जमीन का नामांतरण किया गया है! दस्तावेज के अनुसार कांति मिंज/जान बास्को के नाम पर 3.2380 हेक्टेयर सरकारी जमीन का नामांतरण किया गया है! इन सभी के नाम पर जमीन का नामांतर फरवरी 2020 में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है! इस जमीन में अभी भी घने जंगल है! इस जमीन घोटाले में तब के पटवारी और तहसीलदार की भूमिका संदिग्ध है!!!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
