
जांजगीर,,,, जांजगीर के खोखरा निवासी बलराम सूर्यवंशी ने एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर मारपीट की थी। घटना के बाद फरार आरोपी को जांजगीर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में जुर्म कबूलने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई रही।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी बलराम सूर्यवंशी द्वारा दिनांक 13.01.25 को 11:30 बजे रात्रि में रंजिश को लेकर एक बुजुर्ग महिला के घर के दरवाजा को धक्का देकर डंडा लेकर घर के अंदर घुस कर उनको अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करने लगा, प्रार्थिया जोर-जोर से चिल्लाई तो आरोपी घर से भाग गया कि सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी घटना घटित कर फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना से आरोपी बलराम सूर्यवंशी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, राजकुमार चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपी के विरुद्ध धारा 296,351(2),115 (2),331 (6) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*
आरोपी
बलराम सूर्यवंशी पिता परसराम सूर्यवंशी उम्र 47 वर्ष निवासी खोखरा थाना जांजगीर*
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
