
जांजगीर,,,,चांपा थाना क्षेत्र के बिर्रा रोड स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान से 16.91 लाख रुपये मूल्य के चावल व नमक का गबन करने वाले आरोपी सोहन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी ने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता व टीम की सराहनीय कार्रवाई रही।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि विकास खण्ड बम्हनीडीह अंतर्गत शासकीय उचित मुल्य दुकान बिर्रा रोड चाम्पा जिसका संचालन सहकारी विपणन एवं प्रक्रिया संस्था मर्यादित चाम्पा के विक्रेता सोहन यादव के द्वारा किया जाता था। जिसके द्वारा चावल व नमक कीमती 16,91,588/ रूपये का धोखाधड़ी कर गबन किया गया है जिसकी सुचना रिपोर्ट पर दिनांक 04.05.2025 को आरोपी के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध धारा 318(4),316 (5) बीएनएस 3.7 आवश्यक वस्तु अधि० 1955 के तहत पंजीबद्ध विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना चांपा पुलिस द्वारा आरोपी को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको धोखाधड़ी करने के सबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 05.07.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता एव थाना चाम्पा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपी के विरूद्ध धारा 318 (4) 316 (5) बीएनएस 3,7 आवश्यक वस्तु अधि० 1955 के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
आरोपी
सोहन यादव पिता वेतन लाल यादव उम्र 53 साल निवासी तहसील आफिस पास जगदल्ला चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चापा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
