
बिलासपुर,,,, थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत जुआ खेलते 5 आरोपियों को पकड़ा। थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 52 पत्ती ताश और ₹2650 नकद जब्त किए गए। आरोपियों पर छ.ग. जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत जुआ, सट्टा एवं आबकारी एक्ट पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी थाना सिटी कोतवाली के नतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर कतियापारापीपल झाड के निचे स्ट्रीट लाईट के नीचे में बैठकर रूपये पैसों का दावं लगाकर कुछ जुवाडियान जुआ खेल रहे थे!
आरोपी— अखबर खान, दीपक कुशवाहा, अतर सिंह कुशवाहा, दिनू भोई एवं दिलीप निर्मलकर को रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए घेराबंदी कर पकडा गया जिनके कब्जे से 52 पत्ती तास एवं 2650 रूपर जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अप क 362 / 25 धारा 3 ( 2 ) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम का अपराध दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।
उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि भोलेनाथ तिवारी आर – अमित सिंह, राधा रमण पटेल, रत्नाकर सिंह एवं उपेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा है ।
01.– अखबर खान पिता अकरम खान उम्र 33 वर्ष निवासी मधुबन रोड थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।
- – दीपक कुशवाहा पिता देवीचरण उम्र 26 वर्ष निवासी मधुबन रोड शिखा वाटिका थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।
- – अतर सिंह कुशवाहा पिता श्यामचरण उम्र 27 वर्ष निवासी दुर्गा बाडा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।
- – दिनू भोई पिता लक्ष्मी प्रसाद उम्र 38 वर्ष निवासी सांई मंदिर के पास कतियापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।
- – दिलीप निर्मलकर पिता राधे निर्मलकर उम्र 47 वर्ष निवासी सांई मंदिर के पास सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. । गिरफ्तारी
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 29, 2026गर्भपात कांड में डॉक्टर उज्ज्वला कराड़े और सुयश अग्रवाल की जमानत खारिज, राहत की उम्मीदों पर अदालत का ब्रेक, गिरफ्तारी अब भी दूर, पुलिस की तलाश जारी, जनता पूछे कब टूटेगी आरोपियों की फरारी, कब जागेगी कार्रवाई की बारी?
UncategorizedNovember 29, 2026देवरीखुर्द में पुरानी रंजिश का खूनी हिसाब, राजा डेयरी के पास युवक के गले पर चाकू से वार, 6 आरोपियों की तलाश में पुलिस, मुख्य आरोपी राहुल श्रीवास साथियों समेत फरार, सिम्स में घायल शिवेश का इलाज जारी, रात की गश्त पर उठे सवाल…
UncategorizedNovember 29, 2026भैंसों को कटिंग के लिए अलीगढ़ ले जा रहा था ट्रक, तोरवा थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने ढेका के पास बिगाड़ दिया पूरा खेल, 9 भैंस-भैंसों से भरा ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज के पशु परिवहन का मामला दर्ज, अब पुलिस की पूछताछ में खुलेंगे तस्करी के राज…
UncategorizedNovember 29, 2026रेत-गिट्टी का खेल नहीं चला, खनिज विभाग ने बिगाड़ा पूरा मेल, एक हफ्ते में 10 वाहन जब्त, 6 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप, अब किसकी बारी?
