
जांजगीर,,,, थाना अकलतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है!नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर मध्यप्रदेश ले जाने वाले आरोपी सचिन अहिरवार को विदिशा से गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल बरामद किया गया! पूछताछ में अनाचार स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया! कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय सहित टीम का अहम योगदान रहा!

नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दिनांक 02.04.25 को थाना अकलतरा मे अपराध क्रमांक 107/25 धारा 137 (2) BNS कायम कर विवेचना किया गया था। नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में सायबर तकनीकी के माध्यम से पता चला कि अपह्रत बालिका आरोपी सचिन अहिरवार के कब्जे में जिला-विदिशा मध्यप्रदेश तरफ है की सूचना पर थाना अकलतरा पुलिस द्वारा टीम रवाना कर आरोपी के कब्जे से अपहृत बालिका को सकुशल बरामद किया जाकर आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपहृता बालिका को भगा ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकात पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि अशोक कश्यप, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को आरक्षक अजीत सिह राज का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
