
बिलासपुर,,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भारतीय पुलिस सेवा) ने सिविल लाइन थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया! इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) और थाना प्रभारी सिविल लाइन सहित थाने का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा!


निरीक्षण के दौरान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी विवेचकों को सख्त निर्देश दिए कि वे प्रत्येक प्रकार की विवेचना में जब्ती की कार्यवाही के दौरान अनिवार्य रूप से ‘ई-साक्ष्य ऐप’ का उपयोग करें!उन्होंने विवेचकों के व्यक्तिगत मोबाइल से पूर्व में ‘ई-साक्ष्य ऐप’ के माध्यम से अपलोड किए गए वीडियो और अन्य डेटा का स्वयं अवलोकन भी किया। , थाना प्रभारी सिविल लाइन को प्रतिदिन इस निर्देश की मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना प्रभारी (सिविल लाइन) को N-STEP पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाले ‘ई-समन’ की तामील को समयबद्ध, पूर्ण और अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना प्रभारी नियमित रूप से न्यायालय से प्राप्त ई -समन का तामील कराए , ताकि न्यायालयीन कार्यवाही में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब न हो।
निरीक्षण के क्रम में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने BNS एक्ट के तहत दर्ज अपराधों में त्वरित चालान पेश करने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन मामलों में 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है, उनकी विवेचना 60 दिवस के भीतर और 10 वर्ष से अधिक की सजा वाले मामलों में 90 दिवस के भीतर आवश्यक रूप से चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए।
निरीक्षण के दौरान, थाने में अपनी शिकायतें लेकर आए फरियादियों की समस्याओं को भी सुनकर महोदय ने दिवस अधिकारी को उनकी शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक निवारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 28, 202610 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर नीरज पाहुजा चढ़ा सिविल लाइन पुलिस के हत्थे, ऑनलाइन सट्टे के व्हाट्सएप नेटवर्क का एक और खिलाड़ी गिरफ्तार, तीन साथी पहले ही जा चुके हैं जेल…
UncategorizedNovember 28, 2026निगम का पंप, सरकारी बिजली और ठेकेदारों की मौज! 309 करोड़ का बिल बकाया, फिर भी मुफ्त पानी की खुली दरियादिली; बिना नंबर के ट्रैक्टर और बिना रसीद के टैंकर दौड़ रहे, इंजीनियर से ऑपरेटर तक सबकी जुबान पर एक ही जवाब–हमें कुछ पता नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
