
रायपुर छत्तीसगढ़,,, रायपुर पुलिस ने एक बड़े [सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ किया है! जो महादेव ऐप के जरिए पूरे राज्य में सट्टा चला रहा था! पुलिस ने इस गिरोह के 7 सदस्यों को गोवा से गिरफ्तार किया है! इनके पास से 13 लैपटॉप, 48 मोबाइल फोन, 40 एटीएम कार्ड, 26 बैंकों की पासबुक और चेक बरामद किए गए हैं!!!
पुलिस की जांच में पता चला कि इस गिरोह ने अलग-अलग बैंक खातों के जरिए अब तक करीब 100 करोड़ रुपये का लेन-देन किया है! इन खातों में से 84 खातों को पुलिस ने फ्रीज करा दिया है।!!!

दिल्ली-मुंबई से बुलाए जाते थे सटोरिये
पुलिस के मुताबिक, रायपुर का अनिल आलू नाम का शख्स दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई से सटोरियों को बुलाकर छत्तीसगढ़ में सट्टा खेलवा रहा था! ये लोग महादेव ऐप के जरिए गरीब और मजदूर तबके के नशेड़ियों को जाल में फंसाते थे!!!
गोवा में बना रखा था ठिकाना
इस गिरोह का मास्टरमाइंड प्रतीक विधवानी कोरबा का रहने वाला है! उसने गोवा में ठिकाना बना रखा था! और वहीं से पूरे गिरोह को चला रहा था! उसके अकेले के खाते से ही करीब 1.70 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है!!!
गिरफ्तार किए गए लोग
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और हरियाणा के लोग शामिल हैं! इनके नाम
1. मनीष उदाषी (रायपुर)
2. मधुर वलेचा (रायपुर)
3. नारायण निषाद (रायपुर)
4. टिकेंद्र मांडवी (दुर्ग)
5. सौरभ मनुज (महाराष्ट्र)
6.दिनेश वासवानी (महाराष्ट्र)
7. कुलदीप सिंह (हरियाणा)
ईडी भी कर रही जांच
महादेव ऐप पर पहले ही केंद्र सरकार ने रोक लगा दी थी! लेकिन इसके बावजूद ये गिरोह चोरी-छिपे सट्टा चला रहा था! इस मामले की जांच अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) भी कर रही है!
पुलिस की टीमें अब दूसरे राज्यों में भी जांच के लिए भेजी गई हैं! ताकि गिरोह के बाकी सदस्यों को पकड़ा जा सके!!!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 28, 202610 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर नीरज पाहुजा चढ़ा सिविल लाइन पुलिस के हत्थे, ऑनलाइन सट्टे के व्हाट्सएप नेटवर्क का एक और खिलाड़ी गिरफ्तार, तीन साथी पहले ही जा चुके हैं जेल…
UncategorizedNovember 28, 2026निगम का पंप, सरकारी बिजली और ठेकेदारों की मौज! 309 करोड़ का बिल बकाया, फिर भी मुफ्त पानी की खुली दरियादिली; बिना नंबर के ट्रैक्टर और बिना रसीद के टैंकर दौड़ रहे, इंजीनियर से ऑपरेटर तक सबकी जुबान पर एक ही जवाब–हमें कुछ पता नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
