
रायपुर,,,, हिस्ट्रीशीटर प्रदीप चंद्राकर गांजा और 9 लाख नगदी के साथ गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता
अभनपुर में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में 4.5 किलो गांजा, 9 लाख नगद, मोबाइल फोन जब्त। आरोपी पर पहले से दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक गंभीर अपराध।


पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 18.07.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना अभनपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है जो बस स्टैण्ड से उपरवारा की ओर जा रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर श्री विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर श्री कर्ण कुमार उके द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी अभनपुर को आरोपी की पतासाजी कर गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को अभनपुर क्षेत्रांतर्गत उपरपारा स्थित रेलवे स्टेशन डबरी के पास चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप चन्द्राकर निवासी उपरपारा अभनपुर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों के द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने घर में भी गांजा छिपाकर रखना बताया गया। जिस पर आरोपी प्रदीप चन्द्राकर को गिरफ्तार कर उसके घर की तलाशी ली जाकर आरोपी के कब्जे से 04 किलो 500 ग्राम गांजा, 01 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 9,00,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 9,52,000 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 266/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। *आरोपी प्रदीप चन्द्राकर थाना अभनपुर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना अभनपुर में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, नकबजनी, आबकारी एक्ट, जुआ एक्ट एवं अन्य मामलों सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है!
गिरफ्तार आरोपी – प्रदीप चन्द्राकर पिता स्व0 राधेश्याम चन्द्राकर उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड नं0 10 उपरपारा अभनपुर थाना अभनपुर जिला रायपुर।*कार्यवाही में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. कृपा सिंधु पटेल, आर. अविनाश देवांगन, गौरी शंकर साहू तथा थाना अभनपुर से उपनिरीक्षक बी.के. सोम, प्र.आर. बलराम ध्रुव, आर. मुलायम सिंह कुंजाम एवं म.आर. निम्मी साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026सरकंडा थाना क्षेत्र में मास्कधारियों का आतंक, अपोलो चौक पर हथियार लहराकर राहगीरों से मारपीट, देर रात सड़क पर बदमाशों का खुला दरबार, पुलिस की गश्त पर सवाल, वायरल वीडियो ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, अब कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026बिलासपुर में बिरयानी से बर्गर तक खाद्य विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, सात ठिकानों पर औचक दबिश, पांच खाद्य नमूनों की कुंडली लैब के हवाले, पेस्ट कंट्रोल और मेडिकल फिटनेस के दस्तावेज गायब, दो फर्मों पर नोटिस की गाज…
