
बिलासपुर,,, थाना पचपेड़ी क्षेत्र में खेत में लगाए झटका तार की चपेट में आकर पंकज कुमार जगत की मृत्यु हो गई! मर्ग जांच के बाद आरोपी प्यारे मोहन यादव पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर 22 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया! थाना प्रभारी श्रवण कुमार व टीम की सराहनीय भूमिका रही!
थाना पचपेड़ी के मर्ग क्रमांक 21/25 धारा 194 बी एन एस एस के मृतक पंकज कुमार जगत की मर्ग जांच कार्यवाही किया गया। मर्ग जांच पर से थाना पचपेड़ी में आरोपी प्यारे मोहन यादव के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया । अपराध के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। तब श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आई. पी .एस.) द्वारा तत्काल उचित कार्रवाई करने का आदेश तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा (सी.पी.एस.) व एसडीओपी मस्तूरी श्री लालचंद मोहल्ले (सी.पी.एस.) के द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त होने पर व विवेचना के दौरान आरोपी प्यारे मोहन यादव पिता मुकुंदा उम्र 40 वर्ष साकिन कोकड़ी थाना पचपेड़ी के विरुद्ध अपराध घटित करने का सबूत पाए जाने पर दिनांक 22.7.2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार, स उ नि ओंकार बंजारे ,प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे,आरक्षक ज्ञान भारद्वाज, का विशेष योगदान रहा!!!
आरोपी-
1. प्यारे मोहन यादव पिता मुकुंदा यादव उम्र 40 वर्ष साकिन कोकड़ी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
