
बिलासपुर,,, फर्जी UPI मैसेज दिखाकर मेडिकल दुकानदार को लगाया 1700 रुपए का चूना, सरकण्डा पुलिस ने आरोपी तन्मय देवांगन को किया गिरफ्तार, विवो वन प्लस-9 मोबाइल जब्त, आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर भेजा न्यायालय
प्रार्थी चन्द्रकांत साहू निवासी राधाविहार नहर रोड मोपका का दिनांक 21.07.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक व्यक्ति दवाई खरीदने आया और 1700रू. का वेट मशीन तथा शुगर स्ट्रीप खरीदा जिसके द्वारा ऑनलाईन यूपीआई के माध्यम से पेमेंट भुगतान करने का अपने मोबाईल में मैसेज दिखाया, कुछ समय बाद पेमेंट चेक करने पर इसके खाते में रकम नहीं आया था तब आशंका हुआ कि उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा पेमेंट करने का फर्जी मैसेज दिखाकर सामान खरीदी कर धोखाधड़ी किया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की त्वरित विवेचना करते हुये आरोपी के पहचान हेतु दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरों का बारिकी से अवलोकन किया गया जिसमें तन्मय देवांगन के रूप में पहचान होने तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश पाण्डे के निर्देशन में संदेही तन्मय देवांगन को तलब कर पूछताछ किया गया जो अपराध स्वीकार करते हुये बताया कि खर्च के लिए पैसे नहीं होने से मोबाईल में फर्जी प्रेंक एप्पस डाउनलोड कर इस प्रकार की मैसेजे जनरेट कर ठगी किया है, जिससे आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल विवो वन प्लस-9 को बरामद कर प्रकरण में आईटी एक्ट जोड़ा गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।
आरोपी – 👇👇👇
तन्मय देवांगन पिता लोमेश देवांगन उम्र 25 वर्ष निवासी सूर्या विहार सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.21गतौरा में बिदर का ग़दर! ठाकुर देव की पूजा से पहले लाठी-डंडों से ‘महाभारत’, एक युवक की मौत, पिता-पुत्र अस्पताल में भर्ती… रात 11 बजे मचा बवाल, चीख-पुकार के बीच पुलिस ने 11 संदिग्धों को लिया हिरासत में…
Uncategorized2026.09.21सीपत की नशीली दवा वाली ‘डील’ पहुंची मथुरा तक, बिलासपुर में 4 हजार 743 कैप्सूल-टेबलेट बरामद होने के बाद पुलिस ने जोड़ी सप्लाई की कड़ी, यूपी के गोविंद नगर से राहुल अग्रवाल गिरफ्तार… तकनीकी साक्ष्य से खुला कथित सप्लायर का ठिकाना…
Uncategorized2026.09.21संजय ट्रेडर्स, विक्की जनरल, सागर ट्रेडर्स, माधव ट्रेडर्स पर सवालों की बरसात फूड अधिकारी भी घेरे में, दुकानों में माल का खेल या जांच में झोल? कार्रवाई हुई तो जवाब देगा कौन, नहीं हुई तो जिम्मेदारी किसकी बाजार में अब यही बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.09.21प्रेस क्लब में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, शिवसेना महिला इकाई ने उतारी आरती, शहर की सुख-शांति की मांगी दुआ; पत्रकारों की मौजूदगी में भक्ति का रंग चढ़ा, गणपति वंदना से गूंजा पूरा सभा भवन परिसर, माहौल हुआ भक्तिमय…
