
बिलासपुर,,,, अकलतरा थाना क्षेत्र में रात्रि लूटपाट के दो फरार आरोपियों लाकेश्वर वैष्णव और चंदन वैष्णव को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। इससे पूर्व चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस की तत्परता से लूट प्रकरण में कुल छह आरोपी पकड़े गए।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 24.01.2025 को रात्रि करीब 08.00 बजे घटना स्थल थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत तरौद आम रोड के पास आरोपियों द्वारा प्रार्थी नारद कुमार कश्यप निवासी किरारी थाना अकलतरा का मोटर सायकल एचएफ डिलक्स तथा एक मोबाईल जुमला कीमती 60,000/- रूपये को लूटकर भाग गये थे जिसकी सूचना पर रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 32/2025 धारा 309(4), 3(5), 310(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की विवेचना दौरान हाईवे रोड में लगें एवं आस पास के ग्रामों में लगे सीसीटीवी फुटेज व तकनिकी जानकारी के आधार पर आरोपी अमन कुमार साहू, सूरज कुमार घृतलहरे, राम लोचन पटेल, प्रकाश उर्फ भोला द्वारा घटना घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्डर पर एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय भेजा जा चुका है।
लूट प्रकरण की फरार आरोपियों की पातासाजी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवम अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्ग में फरार आरोपी लाकेश्वर वैष्णव उर्फ सूरज एवं चंदन उर्फ दामेश वैष्णव को मुखबिर सूचना से उनके सकुनत से पकडा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक बी.एल कोसरिया, आर. राजेन्द्र कहरा, कमल बहादुर क्षत्रिय का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपी 👇👇
- लाकेश्वर वैष्णव उर्फ सूरज उम्र 22 वर्ष निवासी लोडर कॉलोनी अमोरा थाना मुलमुला
- चंदन उर्फ दामेश वैष्णव उम्र 20 वर्ष साकिन लोडर कॉलोनी अमोरा थाना मुलमुला
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
