
बिलासपुर,,,, नवागढ़ थाना क्षेत्र में भगवा ध्वज का अपमान कर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले दो आरोपी अलफ खान उर्फ गुड्डा खान (58) व शिव कुमार कश्यप (35) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले में धारा 299 BNS के तहत कार्रवाई कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि समाजिक व्यक्तियों के द्वारा धार्मिक भावना के भगवा ध्वज को रस्सी से पेड़ एवं खंभा में बांधा गया था। जिसको दोनों आरोपियों के द्वारा दिनांक 20.7.25 को सुबह धार्मिक भगवा ध्वज को निकाल कर फेंक दिया और भगवा ध्वज बंधा पेड़ को काट दिया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 20.07.25 को थाना नवागढ़ में अपराध क्र. 308/25 धारा 299 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
धार्मिक भावनाओं की आस्था को ठेस पहुंचाने की मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर श्री विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़, संतोष केरकेट्टा, आर. अमन राजपूत, राजू कश्यप, संजय टंडन एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी 👇👇
- अलफ खान उर्फ गुड्डा खान उम्र 58 वर्ष निवासी खैरताल
- शिव कुमार कश्यप उम्र 35 वर्ष निवासी खैरताल थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.18कलेक्टोरेट गेट पर ननद-भाभी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सूटकेस उतारने की बात पर सड़क बनी अखाड़ा, दो मासूम बच्चों को छोड़ने का आरोप, पति की एंट्री ने बढ़ाया पारा, झूमाझटकी CCTV में कैद और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
Uncategorized2026.09.18माधव ट्रेडर्स में ‘ताजा’ चाय पर छापा, HU के साथ खाद्य विभाग की धाड़, 23 पैकेट ब्रूक बॉन्ड ताजा राडार पर, खरीदी का बिल मौके पर गायब… अब बिल आएगा तो खुलेगा ‘नकली-ताजा’ का पूरा राज…
Uncategorized2026.09.18RTO में लक्ष्मी दर्शन, फिटनेस सेंटर में दलालों का दरबार, बोर्ड पर ‘एंट्री बैन’ अंदर बिना एजेंट सब बेकार, 800 की फीस, 1200 की रेडियम पट्टी और 13 हजार का GPS दलाल मिले तो सिस्टम बोले, सब मुमकिन है…
Uncategorized2026.09.18मोदी के दीयों में सियासत की चिंगारी, मिताली चौक पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, गृहमंत्री के सामने नारेबाजी-धक्का-मुक्की, फुटवियर चलने की खबर… भाजपाइयों ने भी खोल दी गुलाब की पंखुड़ियों वाली पुरानी फाइल…
