
बिलासपुर,,,, शहर का व्यस्तम मार्ग तितली चौक में सोमवार देर रात अचानक दहशत से कांप उठा, जब तीन युवकों ने एक राहगीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया! वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए! लेकिन तारबाहर पुलिस की तेज़ कार्रवाई ने उन्हें भागने का ज्यादा वक्त नहीं दिया! महज 24 घंटे में पूरी गैंग सलाखों के पीछे है!

घटना 25 अगस्त की रात लगभग 2:20 बजे हुई! शहडोल निवासी समीर यादव रेस्टोरेंट के पास से गुजर रहा था! तभी तीन युवकों ने उसे घेरकर पैसों की मांग की! मना करने पर चाकू की नोक पर हमला कर समीर को लहूलुहान कर दिया! आसपास के लोग दहशत में आ गए!गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया!
सूचना मिलते ही थाना तारबाहर में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की सख्त धाराओं में अपराध दर्ज किया गया! एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित हुई और सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और दबिश के जरिए महज 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया!
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
अमन सारथी (20), निवासी चिंगराजपारा
दो विधि से संघर्षरत बालक (नाम गोपनीय)
पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी नशे के आदि हैं! और वारदात के समय भी नशे में धुत थे! पुलिस का कहना है! कि नशे की गिरफ्त में आने वाले ऐसे युवाओं का सीधा अगला ठिकाना जेल होगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
