
बिलासपुर,,,, तीज त्योहार के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस ने कड़ा सुरक्षा घेरा तैयार किया है!वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में विशेष मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीमों को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर तैनात किया गया है!

जानकारी के अनुसार, शहर के तीनों पुलिस अनुविभागों—सीएसपी कोतवाली, सीएसपी सिविल लाइन और सीएसपी सरकंडा—के नियंत्रण में 4-4 बाइक पेट्रोलिंग दल बनाए गए हैं! प्रत्येक दल में 8-8 पुलिस जवान तैनात रहेंगे! थाना प्रभारियों के साथ-साथ अतिरिक्त निरीक्षक स्तर के अधिकारी भी पेट्रोलिंग में शामिल होंगे!

विशेष टीमों को अपराध रोकथाम, छेड़छाड़, लूटपाट, मारपीट जैसी घटनाओं पर नियंत्रण रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है!
एसएसपी का निर्देश
एसएसपी रजनेश सिंह ने निर्देश दिया है! कि त्योहारी सीजन के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, दुकानों, मेला स्थलों और विवादित क्षेत्रों में लगातार गश्त की जाए! संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच को प्राथमिकता दी जाए तथा ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जाए!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
