
बिलासपुर,,,, शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहाभाठा स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार को पेट्रोल

की मात्रा को लेकर हुए विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया! पेट्रोल कम डालने के आरोप में कार चालक और पंप कर्मचारियों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई! कि बात हाथापाई तक पहुंच गई! देखते ही देखते पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया!
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक का आरोप था! कि उसने 1,000 रुपये का पेट्रोल डलवाया, लेकिन उसकी गाड़ी में उतनी मात्रा में ईंधन नहीं आया जितनी अपेक्षित थी! जब उसने इस पर सवाल उठाया तो पंप कर्मचारियों ने पहले बहस की और फिर मामला गरमाता चला गया!
कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई! इस दौरान एक-दूसरे को धक्का देने, गाली-गलौज और हाथापाई की नौबत आ गई! मौके पर मौजूद कुछ अन्य ग्राहकों और राहगीरों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में कैद हो चुका था!
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विवाद और हाथापाई का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया में वायरल हो गया! वीडियो में साफ देखा जा सकता है! कि पंप के सामने किस तरह दोनों पक्ष आपस में भिड़ते हैं! और मारपीट की स्थिति बन जाती है! घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है!
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंप कर्मचारियों तथा कार चालक से पूछताछ शुरू की! पुलिस का कहना है! कि घटना की जांच की जा रही है! और वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में लिया जाएगा! यदि किसी की गलती पाई जाती है! तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी!
फिलहाल पेट्रोल पंप में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है! लेकिन यह मामला शहर में उपभोक्ता और सेवा प्रदाता के बीच भरोसे के संकट की ओर इशारा कर रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
