
बिलासपुर,,, बिलासपुर शहर में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है! सरकंडा थाना क्षेत्र के रामसेतु पुल के पास अंडा ठेला लगाने वाले गरीब युवक के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की वारदात ने स्थानीय लोगों को दहला दिया! जानकारी के अनुसार, देर शाम करीब 10 से 12 की संख्या में बाइक सवार बदमाश अचानक वहां पहुंचे और अकारण ही ठेला संचालक से विवाद करने लगे!
देखते ही देखते आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी और उस पर बटन चाकू तानकर जमकर पिटाई कर दी! यही नहीं, बदमाशों ने ठेले में रखे अंडों को भी बर्बाद कर दिया! दर्जनों अंडों को उठाकर सड़क पर फेंक दिया गया! और ठेले में तोड़फोड़ शुरू कर दी गई! इस घटना से आसपास मे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में राहगीर चलते बने..
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश लगातार गालियां देते रहे और चाकू दिखाकर डराने की कोशिश करते रहे! घटना के बाद आरोपी नदी किनारे के रास्ते से फरार हो गए! जिससे उन्हें पकड़ना और मुश्किल हो गया! सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी! स्थानीय नागरिकों का कहना है! कि रामसेतु पुल क्षेत्र में बदमाशों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं! आए दिन झगड़े और उपद्रव की घटनाएं सामने आती हैं! लेकिन कार्रवाई के अभाव में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं! लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
