
बिलासपुर,,,, बिल्हा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम उस वक्त माहौल बेकाबू हो गया जब गाय काटने की सूचना फैलते ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए! देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से हमला शुरू हो गया! इस झड़प में करीब 10 लोग घायल हो गए! जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है! उसे प्राथमिक उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है!
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी ने अफवाह फैला दी कि बिल्हा क्षेत्र के उड़िया मोहल्ले में गाय को काटा है! इस खबर से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए! देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई! और लाठी-डंडे चलने लगे!स्थानीय दुकानदारों ने अपने शटर गिरा लिए और लोग इधर-उधर भागते नजर आए!
सूचना मिलते ही बिल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाया गया! पुलिस ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को अलग किया और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया! वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक को रायपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है!
घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है! एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है! और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर डटे हुए हैं! पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर कर दी है! साथ ही यह भी स्पष्ट किया है! कि मामले की पूरी सच्चाई का पता जांच के बाद ही चलेगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
