
बिलासपुर,,,, शहर में गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाया जा रहा है! गाजे-बाजे, ढोल-ताशे और जयकारों के बीच विघ्नहर्ता गणपति बप्पा का आगमन हुआ! इस वर्ष श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है! क्योंकि बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाएं घरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित की गई हैं!
हर गली, मोहल्ला और चौराहे पर सजाए गए पंडालों में गणेश प्रतिमाएं विराजमान हो चुकी हैं! सुंदर विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगे कपड़े, फूल-मालाओं और पारंपरिक सजावट के साथ श्रद्धालुओं ने पंडालों को भव्य रूप दिया है! बच्चे, जो इस पर्व को लेकर सबसे अधिक उत्साहित रहते हैं! अब बप्पा की पूजा, आरती और प्रसाद की तैयारियों में जुट गए हैं!
घरों में बप्पा की स्थापना के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया है! हर सुबह और शाम घंटी, शंख और आरती की मधुर ध्वनि गूंज रही है! साथ ही, मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से घर-घर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है!

तो वहीं कतियापारा समिति ने नंदी पर सवार भगवान गणेश जी दूल्हे के पोशाक में सजे दिखे! भगवान गणेश के स्वरूप को विविध रूपों में दर्शाया गया है! इसके अलावा पंडालों में भक्तों के लिए भोग-प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है!
पुलिस प्रशासन ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं! नगर निगम द्वारा सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं! ताकि गणेश उत्सव शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्वक मनाया जा सके!
“गणपति बप्पा मोरया!” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
