
बिलासपुर,,,, आगामी त्यौहारों के मद्देनजर, बिलासपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार चलाकर क्षेत्र में अपराध पर लगाम कसने के लिए कमर कस ली है! इस ऑपरेशन के तहत, सिटी कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जब्त किए हैं! इसके साथ ही, क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 18 बदमाशों को भी गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है! इस कार्रवाई का उद्देश्य शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है!

सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप..
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर पिकेट पॉइंट लगाकर सघन जांच की जा रही है! पिछले सप्ताह की गई

इस जांच में पुलिस ने नशे में गाड़ी चला रहे 26 लोगों को पकड़ा और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत उनके वाहन जब्त कर लिए! वहीं, अपराध को अंजाम देने और क्षेत्र की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे 18 बदमाशों को भी गिरफ्तार कर भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया!

थाना सिटी कोतवाली के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने साफ कर दिया है कि समाज में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्त नजर है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान से अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है और आम जनता ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.10बुकिंग में गैस गायब, राशन में चावल साफ! व्यापार विहार में जोरों से चल रही कालाबाजारी का खेल ‘खाद्य कनेक्शन’ बेनकाब, शिकायतों के बाद भी विभाग मौन; फर्जी डिलीवरी, नकली माल और मुनाफाखोरी के खेल में आखिर किन बड़े चेहरों को मिल रहा संरक्षण?”
Uncategorized2026.06.10सुशासन तिहार में फूटा ज़मीन घोटाले का बम! सरकारी भूमि पर कब्ज़े का आरोप, फर्जी रजिस्ट्री से बन रहा मकान; शिकायतकर्ता ने मुकेश विधानी समेत कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, जांच और बुलडोज़र कार्रवाई की उठी मांग…
Uncategorized2026.06.09वीडियो, वसूली और ‘जिया’ कनेक्शन! बिलासपुर में आरक्षक को ब्लैकमेल करने की साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने रितेश मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव, सोनू ठाकुर और जिया खान को बनाया नामजद आरोपी, एक्सटॉर्शन केस से शहर में मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.06.09HDFC Life पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा डंडा — मौत के दावे पर टालमटोल पड़ी भारी, अब बीमा कंपनी चुकाएगी 9.60 लाख रुपए, मानसिक पीड़ा और खर्च अलग; 45 दिन में भुगतान नहीं किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें…
