
बिलासपुर,,,, खाद्य विभाग की टिम ने शहर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करके 41 गैस सिलेंडर जप्त किए है! टिम ने रिफिलिंग में उपयोग होने वाली बांसुरी और तौल मशीन भी जप्त किया है! गैस की कालाबाजारी करने वाले तीन दुकानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है!
खाद्य विभाग की टीम ने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ एक जांच अभियान चलाया! जांच टिम ने आशीष ट्रेडर्स, शुभम किचन केयर और आर्य फ्रिज एवं गैस चूल्हा रिपेयर सेंटर से कुल 41 घरेलू गैस सिलेंडर, 05 बंसी बांसुरी और 02 तौल मशीनें जब्त कीं है! जांच टीम सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, सहायक खाद्य अधिकारी सविता शर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी अजय मौर्य, सहायक खाद्य अधिकारी विनीता दास, खाद्य निरीक्षक मंगेश कांत शामिल थे!
अभियान का उद्देश्य घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकना, घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग और घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग पर रोक लगाना है। जिन संस्थानों से घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए है उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
00 जांच का परिणाम
कुल 41 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
05 बंसी बांसुरी जब्त किए गए।
02 तौल मशीनें जब्त की गईं।
00 जब्त की गई सामग्री का विवरण
01 आशीष ट्रेडर्स (ओल्ड बस स्टैंड बिलासपुर): 10 घरेलू गैस सिलेंडर।
02 शुभम किचन केयर (कोनी): 13 घरेलू गैस सिलेंडर।
03 आर्य फ्रिज एवं गैस चूल्हा रिपेयर (कोनी बिलासपुर): 18 घरेलू गैस सिलेंडर।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
