
बिलासपुर,,,,, सरकण्डा थाना पुलिस ने महज 12 घंटे में झपटमारी की दो वारदातों का पर्दाफाश करते हुए आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है! आरोपी का नाम प्रदीप सोनी 36 वर्ष, निवासी रामायण चौक, चांटीडीह बताया गया है! उसके पास से सोने की चैन और नगद रकम कुल 30 हजार रुपये बरामद हुए हैं! पहली घटना में पीड़ित अमृतलाल गुप्ता हरि मॉडल स्कूल के पीछे स्थित मंदिर से लौट रहे थे!
तभी नीले रंग के ई-रिक्शा चालक ने उन्हें रोका और शुगर-बीपी के बहाने बातों में उलझाकर उनके गले से सोने की चैन झपट ली! दूसरे मामले में व्हीआईपी सिटी निवासी रामाधार साहू मेडिकल स्टोर जा रहे थे!
लोयला स्कूल रोड पर आरोपी ने उन्हें रोका और डिस्काउंट रेट पर दवा दिलाने की बात कहकर जेब से निकले 17 हजार रुपये झपट लिए।!दोनों मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान 27 अगस्त को सूचना मिली कि संदिग्ध ई-रिक्शा चालक मोपका चौक की ओर घूम रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रदीप सोनी ने दोनों घटनाओं को स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर झपटे गए सोने की चैन और नगदी रकम बरामद कर जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
