
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम लोफन्दी में करीब साढ़े छह माह पूर्व ऐन लोकसभा चुनाव के पहले जहरीली शराब से हुई मौतो की सच्चाई आखिरकार एफएसएल रिपोर्ट से खुलकर सामने आ गई! रिपोर्ट से साफ हो गया कि 4 ग्रामीणों की मौत जहरीली शराब से हुई! जिस पर प्रशासन फूड पाइजनिंग बताकर पर्दा डाल रहा था!जांच के बाद पुलिस ने मृत कोचिए की पत्नी पांचो बाई लहरे पर गैर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज कर लिया है!
गत 8 फरवरी 2025 को लोफंदी गांव से अचानक एक के बाद एक 8 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया था! परिजनों का आरोप था! कि कच्ची शराब पीने से उनकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान एक-एक कर उनकी मौत हुई, चूंकि 7 मई को बिलासपुर में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी थी! इसलिए उस समय प्रशासन ने पूरे मामले को फूड पाइजनिंग बताकर पर्दा डालने का प्रयास किया। इतना ही नही बकायदा पीआरओ और पुलिस ग्रुप में इस आशय की विज्ञप्ति भी जारी की गई कि ये मौते दूषित भोजन और फ़ूड पॉजनिंग से हुई है।
लेकिन करीब साढ़े छह माह बाद आई बिसरा रिपोर्ट ने सच्चाई उजागर कर दी । हद ये है कि पूरे घटनाक्रम पर पुलिस अब भी चुप्पी साधे हुए है और केस को सेंसिटिव लिस्ट में डालकर गोपनीयता बरती जा रही है…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
