
बिलासपुर,,,, शुक्रवार देर शाम को डीजे संचालकों ने बड़ी संख्या में डिप्टी सीएम अरुण साव के सरकारी आवास का घेराव किया! नेहरू चौक स्थित आवास पर करीब 200 से अधिक लोग जुटे और डीजे संचालन पर लगे प्रतिबंध में राहत देने की मांग रखी! संचालकों ने कहा कि वे कम आवाज़ में डीजे बजाने की अनुमति चाहते हैं! ताकि रोज़गार पर संकट न आए और परंपरागत कार्यक्रम भी प्रभावित न हों!
अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे! पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर स्थिति को शांत करने की कोशिश की! हालांकि कुछ समय तक बंगले के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना रहा!
डीजे संचालकों का कहना है! कि पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के बजाय प्रशासन को नियम बनाकर नियंत्रित स्तर पर अनुमति देनी चाहिए! उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा! वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं पर उच्च स्तर पर चर्चा की जाएगी!
सरकारी बंगले के बाहर हुआ यह प्रदर्शन देर रात तक चर्चा का विषय बना रहा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
