Thu. Nov 19th, 2026

अकलतरा पुलिस की दबिश में 7 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, ताश की 52 पत्तियां और 5100 रुपये नगद बरामद, अटल चौक तालाब बना था जुए का अड्डा…

जांजगीर,,,, पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ/सट्टा खेलाने एवं खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है! इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं! इसी क्रम में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ के नेतृत्व में  मुखबिर सूचना पर ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय टीम के साथ ग्राम कोटमीसोनार के अटल चौक तलाब के पास रेड कार्यवाही कर 07 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते पकड़ा जाकर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्यवाही किया गया।

पकड़े गए 7 जुआड़ी

1. सुखीराम केंवट  उम्र 51 वर्ष निवासी कोटमीसोनार
2. दिलेश साण्डील्य  उम्र 21 वर्ष साकिन कोटमीसोनार
3. अवधेश लहरे  उम्र 45 वर्ष साकिन दलदली कोटमीसोनार
4. नरेश टण्डेन उम्र 43 वर्ष साकिन कोटमीसोनार
5. दिनेश साहू उम्र 24 वर्ष साकिन कोटमीसोनार
06. संजय बंजारे उम्र 22 वर्ष साकिन पाराघाट थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
7. महिपाल मिरी  उम्र 26 वर्ष साकिन पाराघाट थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि राजेन्द्र सिह  थाना स्टाफ  का सराहनीय योगदान रहा।।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed