
बिलासपुर,,,, जिले के मस्तूरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है!ग्राम टिकारी के डेढ़ वर्षीय मासूम हिमांशु का शव शुक्रवार को नहर में मिला! परिजनों के अनुसार, हिमांशु दो दिन पहले अचानक लापता हो गया था! उसकी खोजबीन के लिए परिजन और ग्रामीण लगातार प्रयास कर रहे थे! लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था!
शुक्रवार को घर से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम केवतरा की नहर में बच्चे का शव देखा गया! सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा! प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है! कि खेलते-खेलते मासूम नहर की ओर चला गया होगा और पैर फिसलने से गिर गया!
इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है! मासूम की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है! ग्रामीणों का कहना है! कि यदि समय रहते नहर के किनारों पर सुरक्षा व्यवस्था होती तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था!
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है! परिजनों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज थी! जिसके बाद अब शव मिलने से स्पष्ट हो गया कि मासूम हादसे का शिकार हुआ! गांव में मासूम के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
