
बिलासपुर,,,, त्योहारों से पहले बिलासपुर रेंज पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध शराब के तस्करों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया! 23 अगस्त से 28 अगस्त तक चले इस विशेष अभियान में पुलिस ने 199 किलो से ज्यादा गांजा, 989 लीटर अवैध शराब और नशीली गोलियां जब्त की हैं! इस दौरान कुल 100 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है!
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि यह अभियान त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया गया था! उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी!
6 दिनों में हुई बड़ी कार्रवाई..
पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, इस अभियान में न सिर्फ अवैध शराब और नशीले पदार्थों पर लगाम लगाई गई! बल्कि फरार चल रहे आरोपियों पर भी शिकंजा कसा गया है!
नशीले पदार्थों पर कार्रवाई:
पुलिस ने गांजे के 5 मामले दर्ज किए और 17 लोगों को गिरफ्तार किया! इनके पास से 199.158 किलोग्राम गांजा और 3 वाहन जब्त किए गए! इसके अलावा, एक मामले में 150 नशीली टेबलेट और एक अन्य मामले में 16.81 ग्राम चरस भी बरामद की गई!
अवैध शराब पर कार्रवाई
कुल 56 मामले दर्ज किए गए और 61 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया! पुलिस ने 989.31 लीटर अवैध शराब के साथ 9 वाहन भी जब्त किए हैं!
फरार आरोपियों की धरपकड़
पुलिस ने 35 स्थायी वारंट और 301 गिरफ्तारी वारंट तामील कर फरार आरोपियों को भी कोर्ट में पेश किया!
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई :
15 आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि 100 अन्य मामलों में भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दर्ज हुई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के समय ऐसे आपराधिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, जो शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं। इस अभियान का मकसद ऐसे तत्वों पर लगाम लगाकर आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
