
बिलासपुर,,,, थाना सिविल लाईन पुलिस ने डीजे संचालक सुजल मिरी के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है! सुजल मिरी, जो तखतपुर के बड़े बाजार निवासी हैं! ने 27 अगस्त की रात करीब 10:10 बजे मगरपारा चैक सिविल लाईन में अपने माजदा वाहन में तेज आवाज में डीजे सिस्टम बजाकर कोलाहल उत्पन्न किया! यह कार्रवाई कोलाहल अधिनियम के उल्लंघन के तहत की गई!
पुलिस को सूचना मिली कि सुजल मिरी द्वारा बिना अनुमति के डीजे बजाया जा रहा है! और इससे आसपास के इलाकों में ध्वनि प्रदूषण फैल रहा है! सूचना के बाद थाना सिविल लाईन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर डीजे से जुड़ा माजदा वाहन (क्र. सीजी 10 बीएच 0809) जब्त कर लिया! इस वाहन में डीजे सिस्टम लगा हुआ था! जिसका संचालन करते हुए मिरी ने शासन द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन किया था!
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सुजल मिरी के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की जब्त की गई सामग्री में डीजे सिस्टम से जुड़ा माजदा वाहन भी शामिल है! जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया!
वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है! कि भविष्य में इस तरह के मामलों को रोकने के लिए और सख्त कार्रवाई की जाएगी! ताकि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनी रहे और ध्वनि प्रदूषण पर काबू पाया जा सके!
इस मामले से यह साफ है! कि प्रशासन सार्वजनिक शांति और सुरक्षा को लेकर काफी सख्त है! और सभी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 19, 2026बिलासपुर में खाद्य विभाग का छापा, बाबूजी रेस्टोरेंट की रसोई में मिली गंदगी तो सात दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड; खास टर्बन ढाबे की बिरयानी और छोले जांच के घेरे में, तीन दूसरे ठिकानों को भी मिली सफाई की चेतावनी…
UncategorizedNovember 18, 2026तलाक का रास्ता साफ करने अजन्मे बच्चे को ही बना दिया निशाना, तीन महीने की गर्भवती पत्नी को चेकअप के बहाने अस्पताल बुलाया, सहमति के नाम पर हस्ताक्षर कराकर गर्भपात कराने का आरोप; पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर उज्वला कराडे की कथित साठगांठ पर सिरगिट्टी थाने में FIR, मेडिकल दस्तावेजों से खुलेगा पूरा राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मुफ्त इलाज का झांसा, फिर नवजात की कीमत लगाने का कथित धंधा! मां ने बच्चा बेचने से किया इनकार तो बना लिया बंधक, निःसंतान दंपत्ति के नाम पर खरीद-फरोख्त का खेल, रायपुर से दुर्ग तक फैले नेटवर्क की आशंका, तीन महिलाएं गिरफ्तार, अब खुलेगा नवजात सौदेबाजी का राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मोबाइल का विवाद पहुंचा अपहरण तक, फोन वापस नहीं मिला तो 16 साल के किशोर को ही उठा ले गए 7 युवक, सिंधी कॉलोनी में घूमते पकड़े गए, सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, सातों पहुंचे जेल…
