
00 बयान दर्ज कराने पहुंची छात्राएं और परिजन…
00 कौन दे रहा दिमांक सब पसरे कहा हमे तो ऑनलाइन मिला प्रमाण पत्र
बिलासपुर,,,, सिम्स में 3 छात्राओं के फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर प्रवेश का मामला तुल पकड़ने लगा है! चर्चित बिलासपुर तहसील इसको लेकर फिर सुर्खियों में है! सोमवार को तहसील कार्यालय में छात्राओं और उनके परिजनों और अधिवक्ता का बयान दर्ज किया गया!

ये मामला तब प्रकाश में आया जब EWS के 3 प्रमाण पत्रों की क्योंरि के लिए तहसील कार्यालय भेजा गया! जहां से परीक्षण उपरांत जवाब भेजा गया कि उनके कार्यालय से ये प्रमाण पत्र बने ही नहीं है!
इस घटना ने जाहिर कर दिया कि बिलासपुर तहसील कार्यालय में जमीनों की ही नहीं प्रमाण पत्रों के नाम पर भी खुली दलाली भी चल रही है!
4 माह पहले किया था आवेदन अभी बना
जिन छात्राओं के नाम पर फर्जी प्रमाण पत्र बनने का मामला सामने आया है! उनका कहना है! कि उन्होंने वकील के माध्यम से EWS प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था! जो उन्हें बनकर मिला है! उन्होंने तय प्रक्रिया और वकील के मांग पर दस्तावेज के लिए आवेदन किया था!
2 नायब तहसीलदारों पर उठ रही उंगलियां…
वर्तमान में बिलासपुर तहसील प्रकृति ध्रु अतिरिक्त तहसीलदार है! इसके पहले राहुल शर्मा यहां पदस्थ रहे इन्हीं के दफ्तर की आईडी से ये प्रमाण पत्र जारी हुआ है! पर अतिरिक्त तहसीलदार ध्रू इससे इंकार कर रही है! उनका कहना है! कि उनके रीडर के द्वारा आवेदन आया है! वहीं रीडर का कहना है! कि उनके पास कोई आवेदन ही नहीं आया जबकि अधिवक्ता और आरोपित छात्राएं इन्हीं के कार्यालय में आवेदन देने की बात कह रही है!
कुल मिलाकर पूरा मामला गड़मड़ है! पर सवाल तो चर्चित तहसील कार्यालय पर उठ रहे है! क्योंकि मामला होनहार विद्यार्थियों का हक मारने का है! जिनके चक्कर में वे मेडिकल में प्रवेश से वंचित हो गए!
अब देखना होगा कि बिलासपुर तहसील पर लगे इस कालिख को शासन प्रशासन धोने का प्रयास करेगा या कुछ ठोस पहल करेगा जो नजीर बन सके, और बिलासपुर तहसील की खोई हुई प्रतिष्ठा फिर से प्रतिस्थापित हो सके…..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
