Sun. Nov 15th, 2026

अवैध शराब पर बड़ी सर्जरी: SSP रजनेश सिंह की सख्ती से थानों में मचा हड़कंप, लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज, रतनपुर TI नरेश चौहान को किया लाईन अटैच…


बिलासपुर,,,,  रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी नरेश चौहान को लाइन अटैच कर दिया है! जानकारी के अनुसार, थाने के कुछ पुलिसकर्मियों पर आरोप था! कि उन्होंने एक शराब कोचिए से पैसे लेकर उसे बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया! इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने पहले ही दो आरक्षकों को निलंबित कर कोटा एसडीओपी को जांच सौंपी थी!


अब थाना स्टाफ पर नियंत्रण नहीं रखने के चलते टीआई नरेश चौहान पर भी कार्रवाई की गई है! एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को रतनपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है! साथ ही निरीक्षक रवि शंकर तिवारी को रेंज सायबर थाना बिलासपुर से हटाकर हिरी थाना का नया प्रभारी बनाया गया है! वहीं निरीक्षक रजनीश सिंह को रक्षित केंद्र से स्थानांतरित कर सायबर थाना भेजा गया है!

एसएसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है! और अन्य थाना प्रभारियों को भी सतर्क रहने के संकेत मिले हैं!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed