
बिलासपुर,,,, बिलासपुर रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है! जहां यात्रियों ने टिकट काउंटर पर बैठे कर्मचारी पर 200 रुपए दबाने का गंभीर आरोप लगाया है! यात्रियों का कहना है! कि जब उन्होंने टिकट कटाने के लिए पैसे दिए, तो कर्मचारी ने उनका 200 रुपए वापस नहीं किया! शिकायत के बाद मामला गरमा गया है! और रेलवे की कार्यप्रणाली पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं! यह पूरा मामला बिलासपुर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर का है। शहडोल जाने के लिए दो यात्री उत्कल एक्सप्रेस का टिकट लेने पहुंचे थे। यात्रियों ने शुरू में काउंटर पर 200 रुपए का नोट दिया। इसके बाद टिकट क्लर्क ने बताया कि कुल किराया 320 रुपए है। इस पर यात्रियों ने 500 रुपए का नोट और 20 रुपए अतिरिक्त देकर राशि पूरी कर दी। लेकिन आरोप है कि टिकट क्लर्क ने उनका 200 रुपए का नोट वापस ही नहीं किया। यात्रियों के मुताबिक, जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने बहाना बनाते हुए बात टाल दी।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या रेलवे प्रशासन इस मामले में कड़ा कदम उठाएगा या फिर इसे भी दबा दिया जाएगा? आम यात्रियों का कहना है कि अगर ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो टिकट काउंटर पर बैठे कर्मचारी यात्रियों को यूं ही चूना लगाते रहेंगे।रेलवे टिकट काउंटर पर हुए इस 200 रुपए की ठगी ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है। यह सिर्फ 200 रुपए की बात नहीं है! बल्कि यात्री विश्वास की बात है। अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है। फिलहाल यात्रियों में गुस्सा है और मांग है कि आरोपी कर्मचारी पर तुरंत कार्रवाई हो।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27शेयर ट्रेडिंग के करोड़ों के घोटाले का मास्टरमाइंड देशभर में तलाशा जा रहा! फरार पीयूष जायसवाल पर गृह मंत्रालय का शिकंजा, लुक आउट सर्कुलर जारी, सूचना देने वालों से पुलिस की गोपनीय अपील….
Uncategorized2026.07.27मक्कार’ टिप्पणी बंधु मौर्य पर पड़ी भारी! भड़के निगम अभियंताओं ने खोला मोर्चा, मेयर-आयुक्त-कलेक्टर को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन, सार्वजनिक माफी और कार्रवाई की मांग से गरमाई सियासत..
Uncategorized2026.07.27करेले खरीदने गया था, मौत बनकर निकला जहरीला साँप सब्जी के ढेर में छिपे नाग ने युवक को डसा, नेहरू नगर सब्जी बाजार में मची भगदड़, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….
Uncategorized2026.07.27शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दूसरी शादी के बाद हुआ फरार, ससुराल के छज्जे में छिपा बैठा था आरोपी, सिरगिट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, अब सलाखों के पीछे ‘राजा….
