Mon. Nov 16th, 2026

छोटा सा टोका, बड़ा बवाल! नशे में धुत एक्टिवा सवार ने छात्र पर किया चाकू से हमला, सड़क पर मची सनसनी – सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में!


बिलासपुर,,,, बिलासपुर में डीपी कॉलेज के पास उस समय हड़कंप मच गया जब रायगढ़ निवासी और आकाश इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहे छात्र दामोदर डनसेना पर नशे में धुत एक्टिवा चालक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया! रविवार शाम छुट्टी के बाद नाश्ता करने निकले दामोदर ने आरोपी को बिना इंडिकेटर दिए तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर टोका था! जिस पर चालक ने गाली-गलौज करते हुए झगड़ा शुरू किया और अचानक धारदार वस्तु से वार कर दिया! गंभीर रूप से घायल छात्र को मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों ने फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर बताई है। भीड़भाड़ वाले इलाके में खुलेआम नशे में धुत युवक द्वारा वारदात को अंजाम देने से सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है…..

बाइट,,, दामोदर डडसेना छात्र

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed