
बिलासपुर,,, न्यायधानी बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है! जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है! सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद इलाके में एक युवक को गौ वंश के साथ अनैतिक कृत्य करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया! आरोपी की पहचान अभय वर्मा के रूप में हुई है!

घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है! स्थानीय लोगों ने युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर उसका वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया! वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया! मौके पर जुटे हिंदू संगठनों और गौसेवकों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया! गौसेवकों ने इस घटना को समाज की आस्था और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की! कई संगठनों ने अभय वर्मा को फांसी देने की जोरदार मांग की है! सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया! पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है! फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है! पुलिस के अनुसार, आरोपी अभय वर्मा मूल रूप से पथरिया इलाके का रहने वाला है! और किसी डेंटल क्लिनिक में काम करता है! वह दयालबंद में किराए के मकान में रह रहा था! पुलिस घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले की जांच में जुटी है! और पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 16, 2026डॉक्टर सुब्धा मसीह पर कानून का शिकंजा, नाबालिग का गर्भपात कराने के बाद अरपा में भ्रूण बहाने का आरोप, पुलिस से भी छिपाई वारदात, शादी का झांसा देने वाला गणेश सोनी पहले ही गिरफ्तार, अब डॉक्टरनी की गिरफ्तारी से मामले में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 14, 2026नौकरी में बढ़ीं नजदीकियां, शादी के बाद लौटीं पुरानी यादें तो खुला वसूली का खेल, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी से मेडिकल संचालक की जेब हुई हल्की, पहले 2 लाख फिर किस्तों में 2 लाख पार, कोतवाली पहुंचा मामला…
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर के सराफा से शराब सिंडिकेट तक विकास का कमाल, 1200 करोड़ की कथित लेवी का दुबई कनेक्शन, विकास अग्रवाल परिवार समेत विदेश में, सुब्बू गिरफ्तार; हवाला के खेल में अंगड़िया नेटवर्क की एंट्री, अब ED-EOW की वापसी तैयारी से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर से रायपुर के सफर में प्यार की पिचकारी, शादी का झांसा देकर युवती का करता रहा शोषण, शिकायत दर्ज होते ही आशिक ने पकड़ी अंबिकापुर की राह, लेकिन तोरवा पुलिस ने लोकेशन से खोज निकाला, हथकड़ी लगाकर भेजा जेल…
