
बिलासपुर,,,, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है! थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बहतराई स्थित नाग नागिन तालाब के पास दबिश दी!जहां संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी! पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे! घेराबंदी कर पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया, जिसने अपना नाम राजेन्द्र साहू पिता बनवारी लाल साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बहतराई बताया। दूसरा युवक रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
तलाशी लेने पर राजेन्द्र साहू के पास से सफेद और काले रंग के कैरी बैग में अवैध रूप से रखा गया नशीला स्टॉक मिला। इसमें 25 नग Avil Injection, 100 नग Rexogesic Injection और 130 नग Nitrazepam Tablets बरामद किए गए। जब्त दवाओं की कुल कीमत लगभग ₹6506 आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन प्रतिबंधित दवाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल करने से लोग नशे के शिकार हो जाते हैं। इससे शरीर कमजोर होता है, सांस लेने में कठिनाई, स्मरण शक्ति पर असर और मानसिक असंतुलन जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। लंबे समय तक सेवन करने पर व्यक्ति सामान्य जीवन जीने में सक्षम नहीं रह जाता।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन होगी और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायर और तस्करों की तलाश जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
