
बिलासपुर,,,, सरकंडा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है! जहां प्रॉपर्टी डीलर ने अपने पांच वर्षीय बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई! जिसके बाद पुलिस दो दिनों तक परेशान रही! सीसीटीवी फुटेज और गहन जांच के बाद सच्चाई सामने आई तो सब दंग रह गए! दरअसल बच्चे का अपहरण किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी मां ने ही किया था!
घटना ऐसे हुई फिल्मी अंदाज़ में

सोमवार को प्रॉपर्टी डीलर का बेटा घर पर केयर टेकर के साथ था! तभी एक महिला घर पहुंची और गर्मी का बहाना बनाकर पानी मांगा! जैसे ही केयर टेकर किचन में गई, महिला मासूम को गोद में उठाकर फरार हो गई! जब केयर टेकर लौटी तो बच्चा गायब था! घबराए पिता ने तुरंत पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई!
पुलिस की सूझबूझ से सुलझा मामला
सरकंडा पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की फुटेज और बयानों से शक गहराने पर पुलिस ने बच्चे की मां पर नजर रखी! मंगलवार की दोपहर सूचना मिली कि मां बच्चे को लेकर मंगला क्षेत्र में छिपी हुई है! पुलिस ने दबिश देकर बच्चे को सुरक्षित छुड़ाया और पिता के हवाले कर दिया!
पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि
जानकारी के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है! पत्नी अलग रह रही थी! और बच्चा पिता के पास था! यही वजह रही कि मां ने बेटे को अपने पास ले जाने के लिए यह कदम उठाया!
अब क्या होगा?
पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया है! अब न्यायालय में मासूम का बयान दर्ज कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 19, 2026बिलासपुर में खाद्य विभाग का छापा, बाबूजी रेस्टोरेंट की रसोई में मिली गंदगी तो सात दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड; खास टर्बन ढाबे की बिरयानी और छोले जांच के घेरे में, तीन दूसरे ठिकानों को भी मिली सफाई की चेतावनी…
UncategorizedNovember 18, 2026तलाक का रास्ता साफ करने अजन्मे बच्चे को ही बना दिया निशाना, तीन महीने की गर्भवती पत्नी को चेकअप के बहाने अस्पताल बुलाया, सहमति के नाम पर हस्ताक्षर कराकर गर्भपात कराने का आरोप; पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर उज्वला कराडे की कथित साठगांठ पर सिरगिट्टी थाने में FIR, मेडिकल दस्तावेजों से खुलेगा पूरा राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मुफ्त इलाज का झांसा, फिर नवजात की कीमत लगाने का कथित धंधा! मां ने बच्चा बेचने से किया इनकार तो बना लिया बंधक, निःसंतान दंपत्ति के नाम पर खरीद-फरोख्त का खेल, रायपुर से दुर्ग तक फैले नेटवर्क की आशंका, तीन महिलाएं गिरफ्तार, अब खुलेगा नवजात सौदेबाजी का राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मोबाइल का विवाद पहुंचा अपहरण तक, फोन वापस नहीं मिला तो 16 साल के किशोर को ही उठा ले गए 7 युवक, सिंधी कॉलोनी में घूमते पकड़े गए, सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, सातों पहुंचे जेल…
