
बिलासपुर,,,, तखतपुर थाना क्षेत्र में कृषक पशु वध कर मांस की बिक्री और खरीद करने वाले नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है!मामले में पुलिस ने कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है! कार्रवाई में पहली बार संगठित अपराध की धारा 111 BNS जोड़ी गई है!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और थाना तखतपुर पुलिस की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी! विवेचना के दौरान गौ-वध करने वाले 2 मुख्य आरोपी और मांस खरीदने और सहयोग करने वाले 10 अन्य आरोपियों को पकड़ा गया! पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है!
गिरफ्तार आरोपियों में अरुण सिंह उर्फ अरुण पास्टर, राजेश दयाल उर्फ राजेश मसीह, मुकेश दयाल , साउल मसीह, संजय खेस , किशोर कुमार मसीह, लीला मसीह उर्फ कालो आंटी, राजेंद्र लहरे उर्फ राजेंद्र मसीह, सुनील कुमार टंडन, भोलू उर्फ अभिमन्यु ओगरे , गुलाम रजा खान उर्फ डब्बू, और मुन्ना मसीह उर्फ राजकुमार मसीह शामिल हैं।
पुलिस कपतान ने बताया कि पूरे नेटवर्क पर कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत सख्त धाराएं लगाई गई हैं। गौवध और मांस की बिक्री में शामिल व्यक्तियों को संगठित अपराध की श्रेणी में रखकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
