
बिलासपुर,,,,, निगम प्रशासन की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है! नाले नालियों के सफाई के आभाव में शहर का ज्यादा तर इलाका पानी पानी हो गया, सरकंडा, बंधवापारा, समेत शहर के कई इलाकों की सड़कों और घरों में कमर तक पानी भरा रहा, गुंडी, बाल्टी तैरते रहे, लोगों को रतजगा करना पड़ा…
आप खुद देखिए ये तस्वीरें सरकंडा, बंधवापारा इलाके की है!
बेशर्म अफसर अब करा रहे सर्वे...
नगर निगम प्रशासन ने अभी जल भराव का सर्वे कराया जिसके मुताबिक गीताजंली पार्क, जेपी विहार, सुमित्रा विहार, अभिषेक नगर, गंगा नगर, नेचर सीटी, प्रकृति विहार, तिफरा यदुनंदन नगर, खुशी विहार, परसदा आवास पारा, भवानी नगर, प्रगति नगर, महिमा नगर, सीता विहार, कंचन विहार, नयापारा, रुचिका विहार, शुभम विहार, कुड़ूदंड नदी किनारे, अमेरी चौक कृष्ण पैलेस, अयोध्या नगर, वसुंधरा नगर, परिजन कालोनी, पत्रकार कालोनी, ओम नगर, अज्ञेय नगर, मित्र विहार, श्रीकांत वर्मा मार्ग, हंसा विहार, तारबहार, व्यापार विहार, त्रिवेणी क्षेत्र, व्यापार विहार FCI गोदाम, निराला नगर, पुराना बस स्टेंड, टिकरापारा, सिम्स के आसपास के क्षेत्र की सड़के और बस्ती में दरिया जैसा नजारा दिखा…
कलेक्टर और कमिश्नर भी पीड़ित
जल भराव के इस समस्या से जिले के कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त तक अछूते नहीं है! उनके बंगलों में भी घुटने और कमर तक पानी भरा रहा…
उपकरण पूछा तो बता रहे ब्लीचिंग पाउडर…
नगर निगम के अधीक्षण अभियंता राजकुमार मिश्रा ने सभी 8 जोन के जोन कमिश्नरों से उनके क्षेत्र में जल भराव की स्थिति और निकाशी के लिए किए जा रहे प्रयास की जानकारी मांगी कि उनके यहां जल निकासी के लिए क्या क्या उपकरण लगाए गए है! तो जवाब मिला ब्लीचिंग पाउडर….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
