
बिलासपुर,,,, शहर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल चरम पर है! न्यूज बास्केट की खबर के अनुसार, इस वर्ष पूरे शहर में लगभग 80 से 100 स्थानों पर भव्य और आकर्षक पंडालों में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं! इन पंडालों को विभिन्न धार्मिक समितियों, सांस्कृतिक मंडलों और युवा मंडलों द्वारा भव्य सजाया गया है! जिन्होंने अपनी-अपनी थीम और कलात्मकता से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया है!
हर वर्ष की तरह इस बार भी शहर की कई प्रमुख झांकियों में नयापन और धार्मिक कल्पनाशीलता देखने को मिल रही है! विशेष आकर्षण का केंद्र इस बार तेलीपारा सीटियों के द्वारा मां गंगा की आरती करते भगवान गणेश की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना है!
तो वहीं दयालबंद में भगवान श्री गणेश जी रिद्धि सिद्धि से विवाह करते दिखाया है! और जूना बिलासपुर कतियापारा ॐ साईं राम गणेश समिति के द्वारा भगवान शंकर के रूप नंदी में सवार भगवान गणेश जी भी आकर्षण का केंद्र बना है! इसके अलावा कुछ पंडालों में ऋषि-मुनियों के भेष में भी गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं! जो दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान कर रही हैं।
शहर के विभिन्न इलाकों—तलापारा, गोलबाजार, नेहरू चौक, सरकंडा, तोरवा और जूना बिलासपुर—में स्थापित पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है! सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा पुलिस बल तैनात किया गया है! और ट्रैफिक रूट में भी अस्थायी बदलाव किए गए हैं!
भक्तों के लिए दर्शन, प्रसाद वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजन संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है! समूचा बिलासपुर इस समय भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक उत्सव में डूबा हुआ है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
