
बिलासपुर,,,, शहर में एक बार फिर ‘पैसा डबल‘ करने का सपना दिखाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है! कस्तूरबा नगर, सिंधी कॉलोनी निवासी हीरा भागवानी पर आरोप है! कि उसने वेस्टीज कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर एक बड़ा फर्जीवाड़ा रचा और सैकड़ों निवेशकों को चूना लगाकर फरार हो गया!
जानकारी के अनुसार, हीरा भागवानी लोगों को बड़े-बड़े प्रोग्राम और मीटिंग के जरिए आकर्षित करता था! और दावा करता था! कि 50 दिनों में निवेश की गई रकम दोगुनी होकर लौटेगी! शुरूआत में कुछ लोगों को छोटी रकम लौटाकर भरोसा भी जीत लिया गया, जिसके बाद दर्जनों लोगों ने लाखों रुपये का निवेश कर दिया!
पीड़ितों ने बताया कि निवेश की राशि UPI ट्रांजैक्शन और ऑनलाइन पेमेंट के जरिए भेजी गई! इस पूरे खेल में हीरा की पत्नी नायरा भागवानी का भी नाम सामने आया है! आरोप है! कि ठगी के लिए दोनों के मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट/UPI ID का इस्तेमाल किया गया! पैसे मांगने पर आरोपी ने तीन महीने की मोहलत मांगी, लेकिन अब दोनों फरार हैं! उनका मोबाइल बंद है! और घर पर ताला लटका हुआ है!
स्थानीय लोगों का कहना है! कि हीरा भागवानी लंबे समय से यह खेल खेल रहा था! और इस ठगी से उसने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली थी! पीड़ितों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है! पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है! और आरोपी की तलाश जारी है!
इस घटना ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है! कि “जल्दी अमीर बनने” की चाह में लोग अब भी ठगों का शिकार हो रहे हैं!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
