
बिलासपुर,,,, कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश और सहायक आयुक्त आबकारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब और महुआ की तस्करी के खिलाफ इस हफ्ते भी सख्त कार्रवाई जारी है! विभागीय अधिकारियों ने अब तक 56 लीटर शराब और महुआ जप्त कर चार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया है!
आबकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला और वेद प्रकाश नेताम ने बिलासपुर-जयरामनगर मार्ग पर दो आरोपियों विक्रम पटेल निवासी खेसरा, अकलतरा और उमाशंकर खांडे निवासी नगोई, तखतपुर के कब्जे से 36 बोतल हरियाणा प्रांत की ब्लेंडर प्राइड बरामद किया है!आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया! विधिवत कर्रवाई के बाद आरोपियों को जेल दाखिल कराया गयार!
इसी क्रम में आबकारी टीम ने कोटा क्षेत्र में भी धावा बोला! आमागोहन-बेलगहना क्षेत्र से आरोपी उमेश कुमार के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जप्त किया है! विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया!
आबकारी वृत्त मस्तूरी के प्रभारी ऐश्वर्या मिंज ने लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 2 सितंबर, 2025 को मोपका क्षेत्र से 74 नग देशी मदिरा प्लेन जप्त किया है! आरोपी धरम लाल साहू के खिलाफ धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा!
अधिकारियों उपायुक्त नवनीत तिवारी ने बताया कि आने वाले समय में अभियान को और भी तेज किया जाएगा! अबकारी की टीम बाहर से आने वाली शराब के खेप पर लगातार नजर बना के रखी हुई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
