
बिलासपुर,,,, रतनपुर थाना क्षेत्र में सौतेली माँ पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है! पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है!
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 3 सितंबर 2025 की है! मदनपुर निवासी श्यामता बाई माथुर ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर के आंगन में नल से पानी भर रही थीं! तभी उनका सौतेला बेटा दीपेन्द्र माथुर (उम्र 32 वर्ष, निवासी मदनपुर) वहां पहुंचा!आरोपी ने गुस्से में आकर महिला से कहा कि “पानी क्यों भर रही हो, घर से भागो!” इतना ही नहीं, उसने गाली-गलौच भी शुरू कर दी!
जब श्यामता बाई ने उसे समझाने की कोशिश की, तो आरोपी और ज्यादा आक्रामक हो गया और घर में रखा सब्जी काटने का चाकू उठाकर अपनी सौतेली माँ की पीठ पर वार कर दिया! अचानक हुए इस हमले में महिला घायल हो गई! और उसने शोर मचाया! इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी!
रतनपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई और छानबीन शुरू की गई! थोड़े ही समय में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया! पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में अपराध दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
